" alt="" aria-hidden="true" />
आज छठवें दिन परम पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज द्वारा अल्फा 2 एच ब्लॉक ग्रीन बेल्ट में चल रही हनुमंत कथा में पूरा पंडाल दर्शको से भरा रहा।
कौशल जी महाराज ने आज मीरा की कथा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया।मीरा को मारने के लिए अनेक प्रयत्न किये गए।उन्हें प्रसाद में विष मिलाकर दिया गया जिसे वो प्रसाद समझकर पी गई।राणा के सैनिकों द्वारा ज्यादा परेशान करने पर मीरा वृन्दावन छोड़कर द्वारका चली गयी।ओर वहाँ जाकर द्वारकाधीश में समा गई।
" alt="" aria-hidden="true" />
उसके बाद हनुमंत कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया वीर में 5 लक्षण होते है। विद्यावान,ज्ञानवान,धर्मवान,रणवीर ओर दानवीर।ओर ये पाचो ही भगवान राम में थे।जो वीर को वश में करले उसे महावीर कहते है,हनुमान जी ने भगवान राम को अपने वशीभूत किया हुआ था इसलिए उन्हें महावीर कहते हैं।
संरक्षक मंजीत सिंह ने बताया महाराज द्वारा बताए गए वर्णन मैं जब मनुष्य की मृत्यु होती है उस समय मनुष्य के मन मे जो बात होती है उसका अगला जन्म भी उसी कार्य को पूरा करने के लिए होता है।